Monday 4 November 2019

बिम्ब प्रतिबिम्ब का विमोचन

साहित्य और संस्कृति के प्रति समर्पित संस्था पंजाब कला साहित्य अकादमी (रजि.) जालंधर, द्वारा बिम्ब-प्रतिबिम्ब पत्रिका का लोकार्पण समारोह 1 नवम्बर, 2019 को आयोजित किया गया| यह संस्था निश्चित रूप से साहित्यिक सरोकार और सांस्कृतिक विमर्श को आगे लेकर चलने की महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है|

बिम्ब-प्रतिबिम्ब के लिए यह कार्यक्रम इसलिए भी उपयोगी रहा क्योंकि इसमें समकालीन हिंदी कविता महत्त्वपूर्ण कवि एवं आलोचक प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल सर, जालंधर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि श्री सुरेश सेठ सर, आलोचक डॉ. तरसेम गुजराल सर, व्यंग्यकार श्री दीपक जालंधरी सर, कवयित्री वीणा विज जी, उपन्यासकार डॉ. अजय शर्मा सर उपस्थित रहे| यह कार्यक्रम इसलिए भी ख़ास रहा क्योंकि अपने लम्बे साहित्यिक अनुभव के साथ अकादमी के अध्यक्ष श्री सिमर सदोष सर पत्रिका-लोकार्पण कार्यक्रम के साक्षी बने| आप सभी के आशीर्वाद की कामना के साथ हृदय से आभार आपका|

मुख्य अतिथि के रूप में कवि एवं आलोचक प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल पत्रिका के सरोकार, रचना-समय-संघर्ष और सम्पादक की भूमिका को लेकर महत्त्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किये| वर्तमान समय में पाठक के मनोवृत्ति से लेकर साहित्य-सरोकार तक की विषद व्याख्या की गयी उनके द्वारा जिसे सभी ने सराहा|

उपन्यासकार डॉ. अजय शर्मा और महत्त्वपूर्ण कथा आलोचक श्री तरसेम गुजराल जी ने पत्रिका के सरोकार को लेकर अपने सुझाव दिए| कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश सेठ ने बिम्ब-प्रतिबिम्ब को महत्त्वपूर्ण कदम बताया और यह जरूरी समझा उन्होंने कि पत्रिका लगातार अच्छा करती रहे|

लोकार्पण कार्यक्रम को स्थानीय और राष्ट्रीय मीडिया द्वारा अच्छा कवरेज मिला इसके लिए हम उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं| लखनऊ से प्रकाशित जनसंदेश टाइम्स, जालंधर से अजित समाचार, दैनिक भास्कर,
उत्तम हिन्दू, चंडीगढ़ से दैनिक जागरण जैसी विशिष्ट समाचार पत्रों में पत्रिका-लोकार्पण की खबर प्रकाशित हुई| आप सभी का हृदय से आभार|

No comments:

Post a Comment