Tuesday, 10 February 2026

शिवचरण सिंह चौहान


(जन्म: 26 फ़रवरी 1959, कानपुर)

एम.ए., बी.एड शिक्षित शिवचरण सिंह चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं जनकवि हैं। दैनिक स्वतंत्र भारत, दैनिक जागरण तथा दैनिक अमर उजाला, कानपुर में लगभग 28 वर्षों तक समाचार संपादन एवं पत्रकारिता से जुड़े रहे। वर्तमान में स्वतंत्र लेखन एवं पत्रकारिता में सक्रिय हैं।

बाल साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, बाल कल्याण संस्थान, नागरी बाल साहित्य संस्थान सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा सम्मानित। अब तक उनकी चालीस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें 16 बाल साहित्य की पुस्तकें विशेष रूप से चर्चित हैं।

दो हजार से अधिक रचनाएँ धर्मयुग, नवनीत, कादंबिनी, आजकल, गगनांचल, बालभारती, नंदन, पराग, साहित्य अमृत आदि प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। समाज में जनकवि के रूप में लोकप्रिय।

कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत तथा पर्यावरण चेतना और लोक साहित्य के प्रचार-प्रसार के प्रति समर्पित।

📍 कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश
✉️ shivcharany2k@gmail.com

No comments:

Post a Comment